1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बंटी और बबली 2' में लीड रोल निभाएंगे 'गली ब्वॉय' के सिद्धांत चतुर्वेदी, फिल्म को लेकर कह दी ये बात

'बंटी और बबली 2' में लीड रोल निभाएंगे 'गली ब्वॉय' के सिद्धांत चतुर्वेदी, फिल्म को लेकर कह दी ये बात

 Written By: IANS
 Published : Dec 22, 2019 01:25 pm IST,  Updated : Dec 22, 2019 01:26 pm IST

'बंटी और बबली 2' साल 2005 में रिलीज हुई 'बंटी और बबली' की सीक्वल है, जिसमें अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी।

bunty aur babli 2 siddhant chaturvedi- India TV Hindi
'बंटी और बबली 2' में नई एक्ट्रेस शरवरी के साथ नज़र आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चर्तुवेदी यश राज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' और करण जौहर की एक बेनाम फिल्म में नजर आएंगे। ऐसे में उनका कहना है कि वे दोनों फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दोनों फिल्मों में उनका लुक और बॉडी शेप अलग-अलग नजर आएगा। 

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा करने वाले हैं, जिसमें सिद्धांत, दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडेय के साथ नजर आएंगे। बेनाम फिल्म को लेकर करण ने गुरुवार को ट्विटर पर घोषणा की थी, साथ ही उन्होंने यह बताया था कि फिल्म की कहानी रिलेशनशिप ड्रामा पर आधारित है। वहीं यशराज प्रोडक्शन की 'बंटी और बबली 2' में वह मुंबई की नवोदित कलाकार शरवरी के साथ दिखेंगे।

Dabangg 3 Box Office Collection Day 2: सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने दूसरे दिन भी की शानदार कमाई

अभिनेता से पूछे जाने पर कि क्या वे दोनों फिल्मों में प्रमुख किरदार निभाने को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं, इस पर अभिनेता ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि एमसी शेर का किरदार, जो मैंने 'गली बॉय' में निभाया था, उसकी वजह से मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है, क्योंकि वह किरदार मेरे व्यक्तित्व के करीब नहीं था। मैं जो अब करने जा रहा हूं वह मेरा सपना है, वह भी तब से जब से मैं अभिनेता बनना चाहता था।'

सिद्धांत ने आगे कहा, 'मैं धर्मा फिल्म्स के एक गाने में स्विट्जरलैंड में रोमांस करना और प्रदर्शन करना चाहता था, इसलिए अब मैं उस सपने को जीने वाला हूं! इसलिए, मुझे कोई दबाव महसूस नहीं हो रहा है। लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि बहुत सारी चीजों को सामने लाने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।'

बता दें कि 'बंटी और बबली 2' साल 2005 में रिलीज हुई 'बंटी और बबली' की सीक्वल है, जिसमें अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी। 

'बंटी और बबली 2' में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी भी नज़र आएंगे। दोनों ने 'हम तुम' जैसी हिट फिल्म में काम किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन