1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेघना गुलजार पर राइटर हरिंदर सिक्का ने लगाया आरोप, 'राजी' से उनका क्रेडिट हटवा दिया है

मेघना गुलजार पर राइटर हरिंदर सिक्का ने लगाया आरोप, 'राजी' से उनका क्रेडिट हटवा दिया है

 Published : Jul 20, 2020 06:46 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 06:46 pm IST

आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' किताब कॉलिंग सहमत पर बनाई गई है। इस किताब के राइटर ने मेघना गुलजार पर क्रेडिट ना देने का आरोप लगाया है।

meghna gulzar and alia bhatt- India TV Hindi
मेघना गुलजार और आलिया भट्ट Image Source : INSTAGRAM/MEGHNAGULZAR

बॉलीवुड में इस समय नेपोटिज्म पर बहस छिड़ हुई है। आए दिन नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स को लेकर कई सेलेब्स के बयान आते हैं। कॉलिंग सहमत किताब के राइटर हरिंदर सिक्का ने मेघना गुलजार पर क्रेडिट ना देने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कॉलिंग सहमत किताब पर ही आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी बनाई गई है।

हरिंदर सिक्का ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि मेघना ने जयपुर लिटरेचर फेस्विटवल से उनका नाम हटवा दिया था। साथ ही उन्होंने यह कहा कि किताब के लॉन्च में जो देरी हुई उसकी वजह से मेघना गुलजार को सारा क्रेडिट मिला। 

सिक्का ने आगे कहा ऑरिजिनल स्टोरी के लिए उन्हें अवार्ड से नवाजा जाना था मगर बाद में यह अवार्ड 'अंधाधुन' को दिया गया। उनके मुताबिक अंधाधुन एक फ्रेंच किताब की कॉपी है। छपाक का उदाहरण देते हुए हरिंदर ने कहा- मेघना ने दिल्ली की एक वकील को भी क्रेडिट नहीं दिया था। उन्होंने कहा यह उनके साथ इसलिए हुआ क्योंकि वह एक आउटसाइडर हैं। 

आपको बता दें आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन