1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शशि कपूर के निधन से पाकिस्तान भी सदमे में, निकाला गया कैंडल मार्च

शशि कपूर के निधन से पाकिस्तान भी सदमे में, निकाला गया कैंडल मार्च

 Published : Dec 07, 2017 12:38 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 04:02 pm IST

शशि कपूर बीते सोमवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। अचानक उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। उनकी मृत्यु से केवल देशभर में ही नहीं बल्कि पड़ोसी पाकिस्तान में भी शोक प्रकट किया जा रहा है।

Shashi Kapoor- India TV Hindi
Shashi Kapoor

पेशावर: बॉलीवुड में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारने वाले शशि कपूर बीते सोमवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। अचानक उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। उनके चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लगभग पूरा बॉलीवुड पहुंचा था। शशि कपूर के निधन की खबर से उनके साथ पर्दे पर काम कर चुकीं सभी नायिकाएं सदमें में हैं। उनकी मृत्यु से केवल देशभर में ही नहीं बल्कि पड़ोसी पाकिस्तान में भी शोक प्रकट किया जा रहा है। हाल ही में ऐतिहासिक कैसर खवानी बाजार के करीब स्थित शशि कपूर के पैतृक घर के बाहर कैंडल मार्च आयोजित किया गया।

ख़ैबर-पख्तुनख्वा प्रांत के अंदरूनी इलाके धोकी नालबंदी में स्थित कपूर हवेली का निर्माण शशि कपूर के दादा दीवान बाशेश्वरनाथ सिंह कपूर ने 20 वीं शताब्दी के शुरुआती दिनों में कराया था। वह इसी शहर में रहा करते थे। सांस्कृतिक विरासत परिषद (सीएचसी) खैबर-पख्तुनख्वा ने हिंदी सिनेमा स्टार शशि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

4 दिसंबर को शशि कपूर का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इस श्रद्धांजलि समारोह में सिनेमा प्रेमियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक नामचीन लोगों ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि कपूर परिवार के अलावा अभिनेता दिलीप कुमार, शाहरुख खान, विनोद खन्ना, अमजद खान और अनिल कपूर की जड़े भी पेशावर से जुड़ी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन