1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए शिल्पा, रवीना और गोविंदा ने बीच में रोकी 'सुपर डांसर' की शूटिंग

शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए शिल्पा, रवीना और गोविंदा ने बीच में रोकी 'सुपर डांसर' की शूटिंग

 Published : Dec 06, 2017 07:48 am IST,  Updated : Dec 06, 2017 07:52 am IST

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म निर्माता अनुराग बासु व कोरियोग्राफर गीता कपूर सुपर डांसर चैप्टर 2 में जज हैं। इन्हें जब शशि कपूर के निधन की सूचना मिली तो उन्होंने शो की शूटिंग बीच में ही रोक दी।

shilpa, raveena, govinda, super dancer- India TV Hindi
shilpa, raveena, govinda, super dancer

मुंबई: दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए लोकप्रिय रियेलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 2' की शूटिंग बीच में रोक दी गई। शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म निर्माता अनुराग बासु व कोरियोग्राफर गीता कपूर सुपर डांसर चैप्टर 2 में जज हैं। इन्हें सोमवार को जब शशि कपूर के निधन की सूचना मिली तो उन्होंने शो की शूटिंग बीच में ही रोक दी और दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सेट पर अभिनेता गोविंदा व अभिनेत्री रवीना टंडन भी मौजूद थीं। अभिनेत्री रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर शशि कपूर की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और साथ में लिखा, "जिस क्षण हमने शशि कपूर के निधन के बारे में सुना हमने तुरंत सुपर डांसर की शूटिंग रोक दी। सभी ने उनके सम्मान में खड़े होकर मौन रखा। इस खबर को सुनकर बहुत दुखी हूं। वह इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में एक थे। शशि कपूर हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

शशि कपूर का सोमवार को 79 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में शाम 5.20 बजे निधन हो गया। वह काफी समय से अस्पताल में थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन