1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs Daily Insta Update: मॉडर्न लुक में सोनाक्षी तो ट्रेडिशनल अवतार में मौनी रॉय ने जीता फैंस का दिल

Celebs Daily Insta Update: मॉडर्न लुक में सोनाक्षी तो ट्रेडिशनल अवतार में मौनी रॉय ने जीता फैंस का दिल

 Published : Aug 02, 2021 09:42 am IST,  Updated : Aug 02, 2021 09:58 am IST

बी-टाउन के सेलेब्स फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं, हाल ही में इन सितारों ने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस का दिल जीतने की कोशिश की है।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
मॉडर्न लुक में सोनाक्षी तो ट्रेडीशनल अवतार में मौनी रॉय ने जीता फैंस का दिल Image Source : INSTAGRAM/SONAKSHI SINHA

बॉलीवुड के सितारे हों या टीवी के कलाकार अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। यह सितारे आए दिन अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए फैंस को लुभाते हैं, और फैंस भी अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। इन सेलिब्रिटीज के इंस्टा पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट और लाइक करते रहते हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं इन सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम पर अपडेट्स पर...

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर किया है। इन तस्वीरों में सोनाक्षी ब्लू ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक ने हल ही में अपने फैंस के बीच व्हाइट आउटफिट में अपनी तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में रुबीना का अंदाज़ काफी शानदार नजर रहा है। 

बिग बॉस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकीं रश्मि देसाई ने हाल ही में अपनी फोटोशूट के दौरान की तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर किया है। इन तस्वीरों में रश्मि यल्लो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

टीवी से बॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री मौनी रौन ने गुलाबी लहंगे में सभी का दिल जीता है। हाल ही में अपने फैंस के बीच अपनी लेटेस्ट लुक के वीडियो को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने अपने इस खूबसूरत अंदाज से फैंस को दीदार कराया है। 

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत बरूचा ने हाल ही में अपने फैंस के बीच पेस्ट्री खाते हुए अपनी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि अभिनेत्री की नजरों के सामने कई पेस्ट्री की डिश रखी गई है। 

टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री नेहा पेंडसे हाल ही में अपने फोटोशूट की तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर किया है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री गोल्डन ड्रेस में नजर आ रही है।

   

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन