1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs On Insta: करीना कपूर ने शेयर की परिवार के हैंड प्रिंट की तस्वीर, नफीसा ने याद किया 'मिस इंडिया' जीतने के बाद का दौर

Celebs On Insta: करीना कपूर ने शेयर की परिवार के हैंड प्रिंट की तस्वीर, नफीसा ने याद किया 'मिस इंडिया' जीतने के बाद का दौर

 Published : May 15, 2020 11:34 am IST,  Updated : May 15, 2020 06:47 pm IST

लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह रहे हैं। वह आए इन इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

celebs on Instagram- India TV Hindi
करीना कपूर खान और नफीसा अली ने शेयर की फोटो Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सभी सेलिब्रिटीज घर पर ही समय बिता रहे हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने रोजाना के रुटीन नई एक्टिविटी के बारे में शेयर करते रहते हैं। कुछ सेलिब्रिटीज वर्कआउट करके, कुकिंग करके अपना समय बिता रहे हैं साथ ही अपने दोस्तों और परिवार को मिस करते हुए उनके साथ पुरानी यादें ताजा करते रहते हैं। लॉकडाउन में किस सेलेब ने इंस्टाग्राम पर कौन-सी फोटो शेयर की है, यहां देखिए...

करीना कपूर खान लॉकडाउन में पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें तीनों ने अलग-अलग रंगों में हाथ डुबाकर सफेद शीट पर निशान बनाया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'क्वारंटीन 2020 जीवन भर के लिए अंकित हो गया है.. उम्मीद और विश्वास फैला रहे हैं..SAK, KKK and TAK'

दिग्गज एक्ट्रेस नफीसा अली ने अपने बीते दिनों को याद किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मिस इंडिया 1976 जीतने के बाद... और जापान के टोक्यो में हुए 'मिस इंटरनेशनल' में सेकेंड रनरअप की तस्वीर... मेरे लिए वो बहुत मजेदार एक्सपीरियंस था.. 19 साल की उम्र में। उन्होंने कहा कि मेरे पास सबसे अच्छे पैर हैं।'

करण जौहर अपने बच्चों यश और रुही के साथ इंस्टाग्राम पर मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने सुबह की शुरूआत डांस करते हुए की है। वीडियो में यश और रुहीं डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हम सुबह की शुरुआत डांस के साथ करते हैं।

दीपिका ने अपनी बहन अनीशा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं तुम्हे याद कर रही हूं मूंगफली। तुमपर कूदने और मिलने का इंतजार नहीं हो रहा है। फोटो में दीपिका और अनीशा दोनों मुस्कुराहते नजर आ रही हैं। अनीशा ने दीपिका को पीछे से हग कर रखा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन