1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर से जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्री

फिर से जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्री

 Published : May 24, 2017 11:16 am IST,  Updated : May 24, 2017 08:33 pm IST

फिल्म अभिनेत्री सेलिना जेटली एक बार फिर जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। सेलिना और उनके होटल व्यवसायी पति पीटर हाग के घर अक्टूबर तक फिर से दो बच्चे आने वाले हैं।

सेलिना जेटली- India TV Hindi
सेलिना जेटली

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री सेलिना जेटली एक बार फिर जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। सेलिना और उनके होटल व्यवसायी पति पीटर हाग के घर अक्टूबर तक फिर से दो बच्चे आने वाले हैं।

35 साल की अभिनेत्री सेलिना पहले से ही 5 साल के जुड़वा बच्चों विंस्टन और विराज की मां हैं।

सेलिना का कहना है कि वह उस वक्त चौंक गई थी जब उन्हें पता चला कि वह एक बार फिर से वह जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली हैं।

सेलिना ने दुबई से फोन पर दिए एक विशेष साक्षात्कार में पीटीआई को बताया, डॉक्टर जब अल्ट्रासाउंड कर रहे थे और पीटर ने जब पूछा कि क्या इस बार भी जुड़वां बच्चे हैं तो डॉक्टर ने हां कहा और हम दोनों उस वक्त चौंक गये।

सेलिना जेटली
सेलिना जेटली

सेलिना और पीटर दोनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और दोनों माता-पिता की जिम्मेदारियों व चुनौतियों से अवगत हैं।

सेलिना जल्द ही एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए भारत आने वाली है।  

सेलिना ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जिसमें नो एंट्री, टॉम, डिक एंड हेरी, अपना सपना मनी-मनी, गोलमाल रिटर्न्स और सिलसिले शामिल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन