1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉलेज के दिनों को फिर से जीना चाहते हैं सुशांत सिंह राजपूत, शेयर की अपने सपनों की लिस्ट

कॉलेज के दिनों को फिर से जीना चाहते हैं सुशांत सिंह राजपूत, शेयर की अपने सपनों की लिस्ट

 Published : Sep 14, 2019 09:25 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 09:25 pm IST

सुशांत की हालिया रिलीज हुई मूवी 'छिछोरे' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput

मुंबई: 'काय पो चे', 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' और हालिया रिलीज 'छिछोरे' जैसी फिल्मों के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) हिंदी फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, लेकिन वह अपनी जिंदगी में और भी कई काम करना चाहते हैं। सुशांत ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी इन्हीं इच्छाओं के बारे में खुलकर बात की। 

सुशांत ने इंस्टाग्राम पर अपने उन सपनों की एक सूची साझा की है, जिन्हें वह अपनी जिंदगी में पूरा करने का ख्वाब देखते हैं, जिनमें हवाई जहाज को उड़ाना सीखना, नेत्रहीनों को कम्प्यूटर कोडिंग सिखाना, छह हफ्तों में सिक्स पैक एब्स बनाना और इस तरह की कई चीजें शामिल हैं।

33 वर्षीय इस अभिनेता के कुछ ऐसे भी सपने हैं जो मैटेरियलिस्टिक या भौतिकवादी हैं। वह लग्जरी कार लैम्बोर्गिनी खरीदना चाहते हैं। उनकी योजना 1000 पौधों को लगाने की भी है।

चूंकि खेल में उनकी रुचि है इसलिए वह एक लेफ्ट हैंडेड क्रिकेट मैच खेलने की चाह रखते हैं।

दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र सुशांत अपने कॉलेज के दिनों को फिर से जीना चाहते हैं।

सुशांत की हालिया रिलीज हुई मूवी 'छिछोरे' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Also Read:

दीपिका पादुकोण के इन जूतों की फैंस कर रहे हैं काफी तारीफ, इन स्पोर्ट्स शूज की कीमत बिल्कुल आपके बजट में

हिंदी दिवस 2019: देवियों और सज्जनों... इन बॉलीवुड एक्टर्स की हिंदी के कायल हैं लोग

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन