1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. केबीसी में 1 करोड़ के लिए पूछे गए सवाल का जवाब जानते हैं करण जौहर, ट्वीट कर दी जानकारी

केबीसी में 1 करोड़ के लिए पूछे गए सवाल का जवाब जानते हैं करण जौहर, ट्वीट कर दी जानकारी

 Published : Sep 11, 2019 12:45 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 12:45 pm IST

कौन बनेगा करोड़पति 11 में 1 करोड़ का सवाल पूछा गया था जिसका जवाब करण जौहर जानते थे। उन्होंने ट्वीट करके सवाल का जवाब दिया है।

Karan johar- India TV Hindi
Karan johar Image Source : INSTAGRAM

फिल्मकार करण जौहर रियलिटी बेस्ड क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब जानते थे। हिमांशु धुरिया (19) नाम के प्रतियोगी ने शो से 1 करोड़ रुपये जीतने का मौका गंवा दिया। पूछा गया सवाल सिर्र-ए-अकबर के बारे में थे। सवाल था कि "किनके द्वारा किए गए अनेक उपनिषदों के फारसी अनुवाद के संकलन को 'सिर्र-ए-अकबर' के नाम से जाना जाता है?"

इस सवाल के विकल्प थे अबुल फजल, शाह वल्लाह देहलवी, दारा शिकोह और अहमद अल-सरहिंदी।

इस पर करण ने मंगलवार की रात को ट्वीट किया कि वे 1 करोड़ रुपये के प्रश्न का जवाब जानते थे।

उन्होंने लिखा, "मुझे 1 करोड़ का जवाब पता था, 'दारा शिकोह' और रणवीर यह आप भी जानते होंगे। 'तख्त'।"

Also Read:

'सूर्यवंशी' से लेकर 'पृथ्वीराज' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' तक 2020 में आ रही हैं अक्षय कुमार की कई धमाकेदार फिल्में

पाकिस्तानी के आमंत्रण पर अमेरिका में परफॉर्म करने वाले थे दिलजीत दोसांझ, FWICE ने की वीजा रद्द करने की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन