1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chhichhore Box Office Collection Day 1: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई

Chhichhore Box Office Collection Day 1: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई

 Published : Sep 07, 2019 10:23 am IST,  Updated : Sep 07, 2019 01:09 pm IST

Chhichhore Box Office Collection Day 1: सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने पहले दिन इने करोड़ की कमाई की है।

chhichhore box office collection- India TV Hindi
chhichhore box office collection Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे रिलीज हो गई है। यह फिल्म 7 दोस्तों की कहानी है जो आपको अपने कॉलेज के दिन याद दिला देगी। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे, नवीन पॉलीशेट्टी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके छिछोरे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है।फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर माउथ पब्लिसिटी का असर पड़ा है। फिल्म ने पहले दिन 7.32 करोड़ की कमाई की है।

Chhichhore Movie Review

साल 2016 में निर्देशक नितेश तिवारी ने आमिर खान को लेकर फिल्म 'दंगल' बनाई थी। यह फिल्म आमिर खान की थी और इस फिल्म के लिए आमिर ने खूब प्रमोशन किए थे। अब 3 साल बाद नितेश 'छिछोरे' फिल्म लेकर आए हैं, इस फिल्म का कोई बज़ नहीं रहा, सुशांत सिंह राजपूत प्रमोशन से वैसे भी दूर भागते हैं और श्रद्धा कपूर 'साहो' के प्रमोशन में व्यस्त रहीं। सच कहूं तो मुझे भी इस फिल्म से ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं और बिना मन के मैं ये फिल्म देखने पहुंची थी। हालांकि नितेश पर मुझे भरोसा फिर भी था। 'छिछोरे' शुरू होती है और फिल्म आपको अपने सफर में बहा ले जाती है।

Also Read:

Chandrayaan-2:अनुपम खेर से लेकर रितेश देशमुख तक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दिलाया इसरो को हौसला

सलमान खान 'दबंग 3' की शूटिंग के लिए बारिश में साइकिल चलाते हुए पहुंचे सेट पर, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन