1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chhichhore Box Office Collection Day 2: सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

Chhichhore Box Office Collection Day 2: सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

 Published : Sep 08, 2019 12:04 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 01:29 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा की फिल्म 'छिछोरे' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है।

Chhichhore Box Office Collection Day 2- India TV Hindi
Chhichhore Box Office Collection Day 2

Chhichhore Box Office Collection Day 2: सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा की फिल्म 'छिछोरे' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। छिछोरे ने अपने रिलीज के दूसरे दिन 12 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म ने अपने ओपनिंग वाले दिन 7.32 करोड़ की कमाई थी और दूसरे दिन 12 करोड़ कमाई की थी और अब दोनों दिन की कुल कमाई 19 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' को वर्ड टू माउथ काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि फिल्म को विकेंड का फायदा मिल रहा है। इस फिल्म सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार नजर आ रही है। दोनों की काफी तारीफे भी हो रही है।

बता दें कि 'छिछोरे' की कहानी यारी-दोस्ती, मस्ती- मजाक के साथ ही खुद को लूजर न बनने की मानसिकता वाली संदेश के तरफ भी ध्यान आकर्षित करती है। फिल्म में कॉलेज के दिन हैं, यारी-दोस्ती का तड़का है, हॉस्टेल लाइफ है और इस जिंदगी के खेल में सबकुछ दांव पर लगाना है। इस तरह दंगल फेम डायरेक्टर ने एक मैसेज के साथ ही हल्की-फुल्की फिल्म देने की कोशिश की है। फिल्म की कहानी सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के बेटे से शुरू होती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन