1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिनेमा अच्छी दिशा में जा रहा है : प्लाबिता बोरठाकुर

सिनेमा अच्छी दिशा में जा रहा है : प्लाबिता बोरठाकुर

 Published : Feb 28, 2019 09:32 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 09:32 pm IST

प्लाबिता बोरठाकुर मानती हैं कि हमारा सिनेमा अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। लोग अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Plabita borthakur- India TV Hindi
Plabita borthakur Image Source : INSTAGRAM/PLABITA

फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का' की अभिनेत्री प्लाबिता बोरठाकुर मानती हैं कि हमारा सिनेमा अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "लोग अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। लोग अब जानते हैं कि एक अच्छी फिल्म और बुरी फिल्म में क्या अंतर है। हमारा सिनेमा एक अच्छी दिशा में जा रहा है।" 

प्लाबिता ने आईएएनएस को बताया, "पहले की फिल्में इस तरह की नहीं बनती थीं फिर चाहें वह भूमिकाएं के लिहाज से हों या कंटेंट..अब सब कुछ बदल गया है। यह एक बेहतरीन दौर है।" 

प्लाबिता जल्द ही 'वाह जिंदगी' और 'छोटे नवाब' में नजर आएंगी। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन