1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर फिल्मकार सिवन का हुआ निधन, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जताया दुख

मशहूर फिल्मकार सिवन का हुआ निधन, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जताया दुख

 Written By: PTI
 Published : Jun 24, 2021 01:13 pm IST,  Updated : Jun 24, 2021 01:13 pm IST

सिवन केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर थे। उन्होंने 1965 में रिलीज हुई क्लासिक मलयालम फिल्म ‘चेम्मीन’ के लिए तस्वीरें खीचीं थीं।

cinematographer-director sivan dies at 89 - India TV Hindi
मशहूर फिल्मकार सिवन का हुआ निधन, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जताया दुख  Image Source : TWITTER: @SRIDEVISREEDHAR

जाने-माने फोटोग्राफर और फिल्मकार सिवन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। फिल्मकार संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन उनके पुत्र हैं। 

प्रख्यात फिल्म निर्देशक संगीत सिवन ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘आप सभी को बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता सिवन ने आज अंतिम सांस ली।’’ सिवन केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर थे। उन्होंने 1965 में रिलीज हुई क्लासिक मलयालम फिल्म ‘चेम्मीन’ के लिए तस्वीरें खीचीं थीं। 1991 में आई ‘अभयम’ का उन्होंने निर्देशन किया था जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश और अन्य नेताओं ने सिवन के निधन पर शोक जताया। विजयन ने शोक संदेश में कहा, ‘‘सिवन फिल्म जगत में अपनी सिनेमेट्रोग्राफी प्रतिभा के कारण एक प्रख्यात नाम थे।’’ 

विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश ने कहा कि तिरुवनंतपुरम का पहला प्रेस फोटोग्राफर होने के कारण उन्होंने कई ऐतिहासिक पलों को अपने कैमरे में कैद किया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन