1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजीब संयोग: बोनी कपूर की दोनों पत्नियों को नहीं नसीब हुई ये खुशी

अजीब संयोग: बोनी कपूर की दोनों पत्नियों को नहीं नसीब हुई ये खुशी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2018 11:57 am IST,  Updated : Feb 28, 2018 10:58 pm IST

बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर का साल 2012 में देहांत हो चुका है।

बॉनी कपूर ने दो...- India TV Hindi
बॉनी कपूर ने दो शादियां की हैं।

बॉलीवुड  एक्ट्रेस श्रीदेवी का बीती रात दिल को दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिर्फ 54 साल की उम्र में श्रीदेवी अचानक चल बसी। श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ साल 1996 में शादी की थी। बॉनी कपूर हालांकि पहले से शादी शुदा थे। बॉनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर थी जिनसे उन्होंने साल 1983 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद साल 1985 में मोना और बॉनी के बेटे अर्जुन कपूर का जन्म हुआ था। बाद में बॉनी ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर श्रीदेवी से शादी की थी। मोना कपूर का साल 2012 में निधन हो चुका है और बीती रात श्रीदेवी भी चल बसी। श्रीदेवी और मोना की मौत में एक अजीब प्रकार का संयोग देखने को मिल रहा है। (श्रीदेवी की मौत पर कांग्रेस ने किया विवादित ट्वीट, लोगों का फूटा गुस्सा)

मोना की मौत 25 मार्च 2012 में कैंसर से हुई थी। इसी साल उनके बेटे अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अर्जुन के पहली फिल्म इश्कजादे 11 मई 2012 को रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले उनकी मां चल बसी। बिल्कुल ऐसी ही दुखद संयोग इस बार बना है। बॉनी और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज होनी है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं और ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट का रिमेक हैं। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से कुछ महीने पहले ही श्रीेदेवी भी दुनिया से चल बसी। जिस तरह मोना अर्जुन कपूर का डेब्यू नहीं देख पाईं उसी तरह से श्रीदेवी भी अपनी बेटी जाह्नवी की डेब्यू नहीं देख पाईं। दोनों ही ये खुशी देखना नसीब नहीं हुआ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन