1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लूटकेस' का ट्रेलर कल होगा रिलीज़

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लूटकेस' का ट्रेलर कल होगा रिलीज़

 Published : Jul 15, 2020 08:08 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 08:08 pm IST
कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लूटकेस' का ट्रेलर कल होगा रिलीज़- India TV Hindi
कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लूटकेस' का ट्रेलर कल होगा रिलीज़ Image Source : INSTAGRAM

कुणाल खेमू और रसिका दुग्गल की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म "लूटकेस" 31 जुलाई, 2020 में ओटीटी रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है। कहानी एक मध्यम आयु वर्ग के पारिवारिक व्यक्ति के बारे में जिसके हाथ पैसों से भरा एक लाल सूटकेस लग जाता है और उसके बाद जो होता हैं वह देखकर आप हँसी से लोटपोट हो जाएंगे। 

हाल ही में, फॉक्स स्टार इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है जिसमें खुलासा किया गया है कि फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज़ होगा! उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए लिखा: 

"ये लूटकेस के पीछे पूरी दुनिया भाग रही है, आखिर क्या है ये सूटकेस में?''

फिल्म को लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी, विजय राज और गजराज राव द्वारा अभिनीत, फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है । फिल्म की कहानी राजेश कृष्णन और कपिल सावंत ने लिखी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन