1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद मदद के लिए आए आगे, मेडिकल स्टाफ को रहने के लिए दिया अपना होटल

सोनू सूद मदद के लिए आए आगे, मेडिकल स्टाफ को रहने के लिए दिया अपना होटल

 Published : Apr 09, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 01:50 pm IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान मदद के लिए सोनू सूद आगे आए हैं।

sonu sood- India TV Hindi
सोनू सूद Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। दिन-प्रतिदिन वायरस से केस बढ़ते चले जा रहे हैं। लोगों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सेलब्रिटीज आगे आ रहे हैं। एक्टर सोनू सूद ने हेल्थकेयर वर्कर्स के रहने के लिए अपना होटल दिया है। ताकि वह इस महामारी से लड़ने में मदद मिल सके। सोनू ने कहा- देश भर के मेडिकल कर्मचारियों के साथ दृढ़ता से खड़ा होना सभी के लिए महत्वपूर्ण है, जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई के "असली हीरो" हैं।

सोनू सूद ने आगे कहा- यह मेरा सौभाग्य होगा कि मैं अपने देश के डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए अपना काम आ सकूं, जो देश में लाखों लोगों की जिंदगी बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा- मैं इन वास्तविक समय नायकों के लिए अपने होटल के दरवाजे खोलने के लिए खुश हूं।

हाल ही में शाहरुख खान और गौरी खान ने अपना 4 मंजिला ऑफिस कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए दिया है। ताकि उसे क्वारेंटाइन सेंटर बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को ठीक किया जा सके।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन