1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोविड-19 लॉकडाउन : यामी गौतम ने घर पर बनाया फेस स्क्रब

कोविड-19 लॉकडाउन : यामी गौतम ने घर पर बनाया फेस स्क्रब

 Published : Mar 27, 2020 09:31 am IST,  Updated : Mar 27, 2020 09:33 am IST

यामी गौतम ने खाली समय में घर पर ही फेस स्क्रब बनाया है।

यामी गौतम- India TV Hindi
यामी गौतम

मुंबई: लॉकडाउन के कारण इस वक्त सारे सलून बंद हैं और घर से निकलने की भी मनाही है। ऐसे में यामी गौतम ने घर पर ही अपनी स्किन की देखभाल करने का निर्णय लिया। इसके लिए वो होम-मेड प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने एक होम-मेड स्क्रब की फोटो साझा की, जो उन्होंने खुद बनाया था।

यामी ने सोशल मीडिया पर इस फोटो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, "घर पर स्क्रब बनाया..हैशटैग स्टे होम हैशटैग स्टेसेफ,"

सेल्फ आइसोलेशन में कुकिंग कर रहे हैं 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

यामी इस समय कुकिंग में भी हाथ आजमा रही हैं। हाल ही में उन्होंने ग्लूटिन फ्री ब्रेड बेक की थी।

फिल्मों को लेकर बात करें तो यामी को "बाला" में एक टिकटॉक स्टार के तौर पर देखा गया था। अब हम उन्हें "गिन्नी वेड्स सन्नी" में देखेंगे, इसमें विक्रांत मेसी भी हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन