1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने भारत के कोविड-19 वैक्सीन ड्राइव की सराहना की, ट्वीट हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने भारत के कोविड-19 वैक्सीन ड्राइव की सराहना की, ट्वीट हुआ वायरल

 Published : Jan 17, 2021 10:52 am IST,  Updated : Jan 17, 2021 10:52 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की सराहना की, और देश के अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं का भी आभार व्यक्त किया।

priyanka chopra hails covid 19 vaccine drive in india- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने भारत के कोविड वैक्सीन ड्राइव की सराहना की Image Source : INSTAGRAM: PRIYANKACHOPRA

बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत प्रियंका चोपड़ा ने भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की सराहना की, और देश के अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं का भी आभार व्यक्त किया। प्रियंका ने अपने सत्यापित अकाउंट से ट्वीट किया। उनका यह ट्वीट यूनिसेफ इंडिया के आधिकारिक अकाउंट के एक ट्वीट के जवाब में आया है।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "ब्रावो इंडिया। बड़े पैमाने पर कोविड टीकाकरण अभियान को शुरू करने के लिए भारतीय अधिकारियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य टीमों को बधाई। हमेशा आगे रहने वाले हमारे नायकों के प्रति आभार हैं, जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए अपने जीवन को खतरे में डाला है।"

17 साल की उम्र में ऐसी दिखती थी प्रियंका चोपड़ा, कटरीना ने फोटो पर दिया ये रिएक्शन

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'मेड इन इंडिया' टीके 'आत्मनिर्भर भारत' की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के बाद सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए, शाह ने कहा कि राष्ट्र कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन रहा है।

इससे पहले कंगना रनौत, अनुपम खेर और निमरत कौर सहित तमाम सेलेब्स ने भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन के टीकारण के आरंभ पर खुशी व्यक्त की थी। यहां पढ़े पूरी खबर

बता दें कि सरकार के अनुसार, लगभग एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारियों और दो करोड़ फ्रंटलाइन कर्मियों को पहले टीके लगाए जाएंगे, उसके बाद 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को और फिर 50 साल से कम उम्र के मरीजों को टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कर्मियों के टीकाकरण की लागत केंद्र सरकार वहन करेगी। 

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन