1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सलमान खान को डब्बू अंकल ने डांस करते हुए दिया फ्लाइंग किस, Video में देखिए भाई का रिएक्शन

जब सलमान खान को डब्बू अंकल ने डांस करते हुए दिया फ्लाइंग किस, Video में देखिए भाई का रिएक्शन

 Published : Jun 12, 2018 10:40 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 10:40 pm IST

सोशल मीडिया के सुपरस्टार डब्बू अंकल उर्फ डांसिंग अंकल उर्फ संजीव श्रीवास्तव अब इतने मशहूर हो गए कि उन्हें सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में बुलाया गया। आने वाले एपिसोड में डब्बू अंकल आपको डांस करते दिखाई देंगे।

सलमान खान-डब्बू ्अंकल- India TV Hindi
सलमान खान-डब्बू ्अंकल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के सुपरस्टार डब्बू अंकल उर्फ डांसिंग अंकल उर्फ संजीव श्रीवास्तव अब इतने मशहूर हो गए कि उन्हें सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में बुलाया गया। आने वाले एपिसोड में डब्बू अंकल आपको डांस करते दिखाई देंगे।

पेशे से प्रोफेसर संजीव के वीडियो सोशल मीडिया पर इतने वायरल हुए कि वो अब सलमान खान के शो ददस का दम में पहुंच गए। सोनी एंटरटेनमेंट ने दस का दम का एक वीडियो साझा किया है जिसमें डब्बू अंकल गोविंदा के गाने पर डांस कर रहे हैं, और सलमान खान को फ्लाइंग किस भी दे रहे हैं। सलमान उनके पास खड़े हैं और डांस देखकर वो खूब हंस रह हैं। यह पहला मौका होगा जब डब्बू अंकल टीवी के किसी शो में दिखाई देंगे।

बता दें, अप्रैल में अपने साले की शादी के संगीत में संजीव श्रीवास्तव ने खुदगर्ज फिल्म के गाने 'आप के आ जाने से' पर डांस किया था। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने यूट्यूब पर वायरल कर दिया। इसके बाद लोग धड़ाधड़ उनके वीडियो शेयर करने लगे, और वो सोशल मीडिया स्टार बन गए।

खुद गोविंदा ने उनका डांस देखा और तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन