मुंबई: अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस जल्द ही अभिनेता सलमान खान के 'द-बंग टूर' में शामिल होंगी। अभिनेत्री ने इसकी रिहर्सल की झलक साझा की है। जैकलिन ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपनी फिल्म 'किक' के गाने 'यार ना मिले' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
Related Stories
अपने डांस और लाइव परफॉर्मेंस के लिए प्रसिद्ध जैकलिन ने सलमान खान के सामने परफॉर्म करने को ले कर अपनी घबराहट भी जाहिर की है।
अभिनेत्री ने कहा, "आज द-बंग वल्र्ड टूर की ग्रैंड रिहर्सल के दौरान मैं हजारों लोगों के सामने लाइव परफॉर्म कर सकती हूं लेकिन सलमान के सामने परफॉर्म करते वक्त मैं सबसे ज्यादा घबराई हुई थी। मेरा एक्ट शुरू करने से पहले ही मुझे पानी की जरूरत थी। यूएसए और कनाडा, आप सभी के सामने लाइव परफॉर्म करने का और इंतजार नहीं कर सकती।"