1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रेलर नहीं बल्कि रेस 3 का ये गाना नंबर वन पर कर रहा है ट्रेंड, आप भी देखिए

ट्रेलर नहीं बल्कि रेस 3 का ये गाना नंबर वन पर कर रहा है ट्रेंड, आप भी देखिए

 Published : May 21, 2018 11:05 am IST,  Updated : May 21, 2018 11:05 am IST

 'रेस 3' का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी।

हीरेये- India TV Hindi
हीरेये

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस 3 काफी चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर 15 मई को रिलीज हुआ है, अब तक इस ट्रेलर को 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर के बाद मेकर्स ने फिल्म का गाना रिलीज किया। सलमान और जैकलिन पर फिल्माया गाना हीरिए लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रेस 3 का ये पार्टी यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

हीरिए को अब तक 89 लाख बार देख जा चुकी है। दीप मनी और नेहा भसीन के गाए इस गाने को म्यूजिक दिया है मीत ब्रदर्स ने। गाने में जैकिलन की हॉट अदाएं देखने को मिल रही हैं। इस गाने में किए गये पोल डांस के लिए जैकलिन ने काफी मेहनत की है। सलमान के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब जंच रही है।

रेस 3 का गाना हीरिए... नंबर वन पर ट्रेंड हो रहा है, वहीं फिल्म का ट्रेलर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

किक की सफलता के बाद सलमान और जैकलिन की जोड़ी एक बार फिर से नजर आ रही है। इस फिल्म में सलमान जैकलिन के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह जैसे सितारे हैं। 'रेस 3' का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन