1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सलमान ने रिपोर्टर को लगाई फटकार- कहा शर्म नहीं आती हिंदी में सवाल पूछते हो, मिला ऐसा जवाब

जब सलमान ने रिपोर्टर को लगाई फटकार- कहा शर्म नहीं आती हिंदी में सवाल पूछते हो, मिला ऐसा जवाब

 Published : May 20, 2018 01:55 pm IST,  Updated : May 20, 2018 01:58 pm IST

सलमान ने रिपोर्टर से कहा- शर्म नहीं आती हिंदी में सवाल पूछते हो।

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों रेस 3 के प्रमोशन में जुटे हैं। यह फिल्म अगले महीने की 15 तारीख को ईद के मौके पर रिलीज होनी है। फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना हीरिए लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। सलमान हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से इस फिल्म के बारे में बातचीत की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने जैकलिन फर्नांडिस से एक सवाल पूछा। सवाल हिंदी में था लेकिन जैकलिन ने जवाब इंग्लिश में देना शुरू कर दिया। हम सभी को पता है कि जैकलिन की हिंदी ज्यादा अच्छी नहीं है। जैसे ही जैकलिन ने बोलना शुरू किया, सलमान ने तुरंत रिपोर्टर से कहा- शर्म नहीं आती हिंदी में सवाल पूछते हो। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। इस पर रिपोर्टर कहता है- सॉरी लेकिन मुझे इंग्लिश नहीं आती सलमान।

खैर सलमान ने यह बात मजाक में कही थी, जिसे रिपोर्टर ने भी मजाक में ही लिया। आप यहां ये वीडियो देख सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन