1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने 'रेस 3' में इस तरह किए दमदार एक्शन सीन, इस हॉलीवुड डायरेक्टर ने किया डायरेक्ट

सलमान खान ने 'रेस 3' में इस तरह किए दमदार एक्शन सीन, इस हॉलीवुड डायरेक्टर ने किया डायरेक्ट

 Published : May 20, 2018 09:20 am IST,  Updated : May 20, 2018 09:20 am IST

सलमान के स्टाइल को जेहन में रखते हुए उनके लिए विशेष तौर पर 45 कस्टम-मेड टक्सीडो सूट डिजाइन किए गए और इन्ही टक्सीडो सूट को पहनकर सलमान दमदार एक्शन सीन परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। 

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

मुंबई: सलमान खान ने फिल्म 'रेस 3' के साथ एक्शन का स्तर बढ़ा दिया है। पिछले साल सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के पावर पैक दृश्य खासा लोकप्रिय हुए थे लेकिन सलमान 'रेस 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में सलमान खान राइफल्स और बंदूक के साथ कुछ हैरतअंगेज एक्शन स्टंट करते हुए नजर आएंगे।

सलमान के स्टाइल को जेहन में रखते हुए उनके लिए विशेष तौर पर 45 कस्टम-मेड टक्सीडो सूट डिजाइन किए गए और इन्ही टक्सीडो सूट को पहनकर सलमान दमदार एक्शन सीन परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। 

'टाइगर जिंदा है' और 'रेस 3' दोनों फिल्मो के एक्शन दृश्यों को प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर टॉम स्ट्रअटर्स ने निर्देशित किया गया है, जो इससे पहले इनसेप्शन (2010), द डार्क नाइट (2008) जैसी फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुके हैं। फिल्म में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज,अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। 'रेस 3' 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन