मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अदाकारी से सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री की भी कई हस्तियों को प्रभावित किया है। इन दिनों अपने आगामी फिल्म 'दस का दम' की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं। इस शो में उनके साथ काम कर चुके कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने हाल ही में उनके बारे में कहा कि सलमान के साथ काम करना मजेदार है, उनकी ऊर्जा और जुनून से आपको प्रेरणा मिलती है। सलमान जल्द ही खेल आधारित शो 'दस का दम' की मेजबानी करते हुए नजर आएंगे। यह शो 9 साल बाद एक बार फिर से पर्दे पर लौट रहा है।
Related Stories
सलमान ने शो के लिए विशेष म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की है, जिसे मुदस्सर खान ने कोरियोग्राफ किया है। मुदस्सर ने कहा, "जब मुझसे म्यूजिक वीडियो के लिए संपर्क किया गया, तो मैं सलमान के साथ काम का मौका छोड़ना नहीं चाहता था। गीत काफी आकर्षक है और जिस तरह से सलमान बीट्स पर थिरके हैं, वह देखने लायक है।"
गौरतलब है कि अपने इस शो के अलावा सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।