1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जोधपुर काले हिरण फैसले पर पहली बार बोले सलमान खान

जोधपुर काले हिरण फैसले पर पहली बार बोले सलमान खान

 Published : May 20, 2018 02:52 pm IST,  Updated : May 20, 2018 03:02 pm IST

सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद सलमान खान को 2 रातें जेल में भी बितानी पड़ी थी।

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद सलमान खान को 2 रातें जेल में भी बितानी पड़ी थी। इसके बाद सलमान को जमानत मिल गई और वो मुंबई लौट गए। वो अपनी फिल्म रेस 3 की शूटिंग पूरी करने लगे और प्रमोशन में बिजी हो गए।

हाल ही में फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में पहुंचे सलमान खान से जब रिपोर्टर ने उनसे इस केस के बारे में पूछा तो सलमान मुस्कुराने लगे और कहा- क्या लाए हो नया नया! लेकिन वहां मौजूद किसी शख्स ने रिपोर्टर से कहा कि अगर आप जोधपुर केस या फिर कर्नाटक इलेक्शन के बारे में पूछेंगे तो हम कुछ नहीं बोलेंगे, जब आप फिल्म रेस 3 से जुड़े सवाल पूछेंगे तभी आपको जवाब मिलेगा।

बता दें, सलमान खान को 5 साल की सजा मिलने पर फिल्म इंडस्ट्री के शेयर काफी गिर गए थे। अनुमान था कि अगर सलमान को बेल नहीं मिली तो फिल्म इंडस्ट्री को अरबों का नुकसान हो सकता है।

यहां देखिए वीडियो...

बात करें, सलमान खान की फिल्म रेस 3 की तो यह फिल्म 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलिन फर्नांडिस, बॉबी देओल, डेजी शाह, अनिल कपूर और साकिब सलीम अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन