1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सैफ को पता चला ‘रेस 3’ में होंगे सलमान खान तो उन्होंने दिया ये जवाब, और सलमान ने कहा...

जब सैफ को पता चला ‘रेस 3’ में होंगे सलमान खान तो उन्होंने दिया ये जवाब, और सलमान ने कहा...

 Published : May 20, 2018 02:18 pm IST,  Updated : May 20, 2018 02:19 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों फिल्म रेस 3 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, लोगों को ट्रेलर और एक्शन पसंद तो आ रहा है लेकिन साथ ही लोग इस फिल्म में मिस कर रहे हैं सैफ अली खान को।

सैफ अली खान- सलमान खान- India TV Hindi
सैफ अली खान- सलमान खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों फिल्म रेस 3 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, लोगों को ट्रेलर और एक्शन पसंद तो आ रहा है लेकिन साथ ही लोग इस फिल्म में मिस कर रहे हैं सैफ अली खान को। सैफ फिल्म रेस और रेस 2 की जान थे। इस बार ना सिर्फ फिल्म की कास्ट बदली गई है बल्कि कहानी और निर्देशक भी बदल दिये गए हैं।

जहां पहली रेस और रेस 2 को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था, इस बार इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, इस बीच सैफ अली खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जब वो फिल्म शेफ का प्रमोशन कर रहे थे, और उनसे ये पूछा गया था कि रेस 3 में सलमान खान हैं इस बारे में उन्हें क्या कहना है।

सैफ ने रिपोर्टर के सवालों का जवाब देते हुए कहा- रमेश जी ने मुझे इसके बारे में पिछले साल मुझे बताया था कि मैं रेस 3 बनाने जा रहा हूं, लेकिन यह पूरी तरह से अलग फिल्म होगी। मैंने इसके लिए नई तरह की कहानी और नई स्टारकास्ट लेने की योजना बनाई है। उन्होंने मुझे इस बारे में बताया था और मैं रमेश जी से प्यार करता हूं। और सलमान से बेहतर कौन होगा कास्ट करने के लिए?

वहीं जब सलमान खान से पूछा गया कि क्या उन्होंने रेस और रेस 2 देखी है, तो सलमान ने पत्रकार का सवाल पूरा होने से पहले ही कह दिया- नहीं देखी है रेस 1 और रेस 2। क्योंकि टाइम नहीं मिला मुझे, लेकिन मुझे फॉर्मेट पता था तो मैंने इसमें थोड़ा सा हम आपके हैं कौन डाल दिया।

यहां देखिए वीडियो...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन