1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किसी सपने से कम नहीं है सोनम और आनंद की शादी का मंडप

किसी सपने से कम नहीं है सोनम और आनंद की शादी का मंडप

 Published : May 08, 2018 02:57 pm IST,  Updated : May 08, 2018 02:57 pm IST

सोनम कपूर आज दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। फिलहाल शादी की सभी रस्में पूरी की जा रही हैं। वहीं कुछ ही देर पहले सोनम का ब्राइडल लुक भी सामने आया है। लाल रंग के जोड़े में वह किसी शाही दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं।

Sonam- India TV Hindi
Sonam

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर आज दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। फिलहाल शादी की सभी रस्में पूरी की जा रही हैं। वहीं कुछ ही देर पहले सोनम का ब्राइडल लुक भी सामने आया है। लाल रंग के जोड़े में वह किसी शाही दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। इसे बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी शादी माना जा रहा है। आनंद गहरे बेज रंग की नेहरू कॉलर वाली शेरवानी में एक शाही ग्रूम बने दिख रहे हैं। वहीं सोनम ने अपनी अंदाज से सभी को होश उड़ा दिए हैं।

लेकिन इन दोनों के अलावा अब मंडप की भी एक तस्वीर सामने आई है। व्हाइट कलर के फूलों से सजा यह मंडप किसी सपने से कम नहीं लग रहा है। बता दें कि सोनम की शादी उनकी आंटी के बंगले से हो रही हैं। यहां लगभग सभी फिल्मी सितारे पहुंच चुके हैं, लेकिन अब भी लगातार मेहमानों की एंट्री हो रही है।

सोनम और आनंद की शादी सिख रीति-रिवाजों से पूरी की है। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नाडिज, स्वरा भास्कर, करीना कपूर, करण जौहर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह जैसे कई माने सितारों ने शिरकत की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन