1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब तैमूर ने पापा सैफ के हाथ में देखा मम्मी करीना के नाम का टैटू तो ऐसा था उनका रिएक्शन

जब तैमूर ने पापा सैफ के हाथ में देखा मम्मी करीना के नाम का टैटू तो ऐसा था उनका रिएक्शन

 Published : May 15, 2018 12:56 pm IST,  Updated : May 15, 2018 12:56 pm IST

करीना ने बताया कि तैमूर को मेरे साथ रहना बहुत पसंद हैं, लेकिन मुझे डर भी लगता है कि कहीं मैं उसे ज्यादा प्यार से बिगाड़ ना दूं। 

सैफ-करीना-तैमूर- India TV Hindi
सैफ-करीना-तैमूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड का सबसे फेमस स्टारकिड तैमूर अली खान पटौदी अक्सर मीडिया में सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में यूनिसेफ के एक इवेंट में शिरकत करने दिल्ली पहुंची करीना ने तैमूर के बारे में एक नई बात बताई है। करीना से पूछा गया था कि उन्हें सैफ में सबसे रोमांटिक चीज कौन सी लगती है। इस पर करीना ने कहा कि सैफ की बहुत सारी बातें उन्हें रोमांटिक लगती है। लेकिन उनके हाथों में बना मेरे नाम का टैटू मुझे बहुत पसंद है।

करीना ने बताया कि तैमूर अक्सर सैफ के हाथ पर बने उस टैटू को देखता रहता है और उसे छूता भी है। सैफ उसे बताते हैं कि बेटा ये आपकी मम्मा का नाम लिखा है। उसे समझ में नहीं आता कि उसके पापा उससे क्या कह रहे हैं, लेकिन वो हैरानी से सैफ और टैटू की तरफ देखता रहता है।

दिल्ली के यूनिसेफ के एक इवेंट में पहुंची करीना ने यह भी बताया कि जब बच्चा आता है तो कई सारे काम और जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में पति-पत्नी को एक दूसरे की साथ देने की जरूरत होती है। कई सारी ऐसी चीजें हैं जो मां कर सकती है लेकिन पिता नहीं। ठीक उसी तरह ऐसी भी बहुत सारी चीजें हैं जो पिता कर सकते हैं और मां नहीं। लेकिन कई बार ऐसे मौके भी आते हैं जब हमें एक दूसरे की कमी को पूरा करना पड़ता है। कई बार मैं शूटिंग और प्रमोशन की वजह से बाहर रहती हूं उस वक्त सैफ कोशिश करते हैं कि वो घर पर रहें।

करीना ने यह भी बताया कि तैमूर को मेरे साथ रहना बहुत पसंद हैं, लेकिन मुझे डर भी लगता है कि कहीं मैं उसे ज्यादा प्यार से बिगाड़ ना दूं। करीना ने बताया कि सैफ बेटे को क्रिकेट सिखाते हैं।

​बात करें, वर्क फ्रंट की तो करीना की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना के साथ स्वरा भास्कर, सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस भी अहम किरदारों में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन