1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेजी शाह के बिजनेस वाले डायलॉग को सलमान और जैकलिन ने भी किया ट्रोल, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

डेजी शाह के बिजनेस वाले डायलॉग को सलमान और जैकलिन ने भी किया ट्रोल, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

 Published : May 23, 2018 05:14 pm IST,  Updated : May 23, 2018 05:14 pm IST

15 मई को रेस 3 का ट्रेलर रमजान के पहले दिन रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

जैकलिन-सलमान- India TV Hindi
जैकलिन-सलमान

नई दिल्ली: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म रेस-3 का ट्रेलर धमाल मचा रहा है। सिर्फ धमाल ही नहीं मचा रहा है ट्रोल भी हो रहा है और सबसे ज्यादा ट्रोल हो रही हैं फिल्म की एक्ट्रेस डेजी शाह। उन्होंने फिल्म में एक डायलॉग बोला है जिसमें वो कह रही हैं- ऑर बिजनेस इज ऑर बिजनेस, नन ऑफ योर बिजनेस। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। किसी ने कहा उन्हें ऑस्कर दे दो, तो कोई उनपर मीम बना रहा है।

जब ट्रोलिंग बढ़ने लगी तो सलमान खान और रेस 3 की टीम ने नया तरीका अपनाया। वो सब खुद ही खुद को ट्रोल करने लगे। सबसे पहले ये शुरुआत की सलमान खान ने। उनका एक वीडियो उनके फैन पेज ने शेयर किया है जिसमें वो डेजी शाह के डायलॉग को दोहराते नजर आ रहे हैं।

सलमान के बाद जैकलिन फर्नांडिस ने भी डेजी शाह का डायलॉग बोला। यहां तक की डेजी शाह खुद भी मजे ले रही हैं। दोनों एक्ट्रेसेस के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वो अपनी ही फिल्म के डायलॉग का मजाक उड़ाते नजर आ रही हैं।

15 मई को रेस 3 का ट्रेलर रमजान के पहले दिन रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब पर भी ये ट्रेलर ट्रेंड हो रहा है। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी।

यहां देखिए फिल्म का ओरिजनल डायलॉग।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन