1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के साथ काम कर चुकीं डेजी शाह नेशनल-लेवल गेम्स में लेंगी हिस्सा, मिला राइफल शूटिंग का लाइसेंस

सलमान खान के साथ काम कर चुकीं डेजी शाह नेशनल-लेवल गेम्स में लेंगी हिस्सा, मिला राइफल शूटिंग का लाइसेंस

 Published : Jul 12, 2019 11:38 am IST,  Updated : Jul 12, 2019 11:50 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेसी शाह को राइफल शूटिंग का लाइसेंस मिल गया है। अब वह नेशनल लेवल गेम्स में हिस्सा लेने की तैयारियां कर रही हैं।

Daisy shah- India TV Hindi
Daisy shah Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजीशाह(Daisy Shah) फिल्म 'रेस 3' में शूटिंग करती नजर आईं थी। अगर अब लग रहा है उनका एक्शन को लेकर प्यार कम नहीं हुआ है। 2 साल सा राइफल शूटिंग सीख रहीं डेजीशाह को इस साल मई में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया में लाइसेंस दे दिया है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक डेजीशाह ने बताया- मैंने शूटिंग मस्ती में शुरू की थी। अपने दोस्तों जो शूटिंग की प्रैक्टिस करते थे उके साथ शूटिंग करना शुरू किया था। मेरे दोस्तों ने मुझे प्रोत्साहित किया और कहां मैं नेचुरल हूं और मुझे इसे आगे बढ़ाना चाहिए। मैंने ऐसा ही किया और मई में नेशनल लेवल गेम में हिस्सा लिया मगर जीत नहीं पाई।  क्योंकि बाकि प्रतियोगियों ने मुझसे अच्छा स्कोर किया था। उनका हाई स्कोर 600 में से 580 और 597 था और मेरा 497। जो काफी खराब है लेकिन अब मेरे पास लाइसेंस है।

अब मैंने अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए मुराद अली खान से कोचिंग लेना शुरू कर दिया है और अगस्त में होने वाले प्वाइंट 22 राइफल शूटिंग कॉम्प्टिशन में हिस्सा लेने के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मैं रोजाना महाराष्ट्र राइफल एसोसिशयन में 2 घंटे प्रैक्टिस करती हूं। इस स्पोर्टस में पूरा समर्पण और बहुत चिकित्सीय होना जरुरी है। शूट करते समय आपको अपना दिमाग खाली रखना बेहद जरुरी है। वह किसी मेडिटेशन से कम नहीं है।

डेजीशाह एक प्रोफेशनल कोरियोग्राफर हैं वही फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम कर चुकी हैं। जय हो और रेस 3 में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया था।

Also Read:

सलमान खान ने इंडियन आइडल फेम इस सिंगर के साथ गाया गाना, देखें वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ को किया बर्थ डे विश, शेयर की अपने संगीत की फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन