नई दिल्ली: कोलाकाता के आलोक शॉ ने रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' का खिताब जीत लिया है। उनकी उम्र 7 साल है। उन्हें ट्रॉफी के साथ 10 लाख रूपये का इनाम मिला है।
Related Stories
शो को माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया जज करते थे। आलोक सभी जज के बीच काफी पॉपुलर थे। वह अपने हेड स्पिन्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शो पर आए सलमान खान को अपने 'जग घूमया' स्टेप से इम्प्रेस भी किया था। एक परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने 85 हेड स्पिन्स किया था, जिससे सभी जज हैरान रह गए थे।
आलोक ने बताया कि उन्होंने शो के दौरान अलग-अलग डांस फॉर्म और स्टंट सीखी, जिससे उन्हें बहुत मजा आया। जब उनके पूछा गया था कि अगर वह जीत जाएंगे तो पैसों का क्या करेंगे तो उन्होंने कहा था कि वह अपना घर खरीदेंगे। उनके पास अपना घर नहीं है, जिससे उन्हें डांस करने की जगह नहीं मिलती है। मॉनसून के समय उनके घर में पानी भर जाता है।
'डांस दीवाने' की टीम ने ना सिर्फ उन्हें अपना टैलेंट दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म दिया बल्कि कोलकाता में उनके घर से तीनगुना बड़ा घर भी गिफ्ट किया, जो उनके घर के पास है।
आलोक और उनके परिवार ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
डांस दीवाने का फिनाले माधुरी के परफॉर्मेंस से शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने फाइनलिस्ट्स को इंट्रोड्यूस करवाया था। फिनाले में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'सुई-धागा' प्रमोट करने पहुंचे थे।
Also Read:
खान परिवार में बजने वाली है शहनाई, अरबाज खान जल्द जॉर्जिया एंड्रियानी से करेंगे शादी?