1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Stree Box Office Collection Day 16: राजकुमार राव की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, 100 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री

Stree Box Office Collection Day 16: राजकुमार राव की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, 100 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री

 Published : Sep 16, 2018 05:05 pm IST,  Updated : Sep 16, 2018 05:05 pm IST

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 100 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल हो गई है।

Stree Box Office Collection Day 16- India TV Hindi
Stree Box Office Collection Day 16 Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 100 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने 16 दिन में इस आंकड़े को छूआ है और इसी के साथ यह राजकुमार की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म ने आमिर खान स्टारर तलाश की लाइफटाइम केलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 93.40 करोड़ रूपये का बिजनेस किया था। फिल्म में आमिर के अलावा रानी मुखर्जी, करीना कपूर खान और राजकुमार राव भी थे।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर स्त्री के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया- स्त्री ने सेंचुरी मार दी है। (तीसरा हफ्ता) शुक्रवार 2.14 करोड़, शनिवार 3.76 करोड़। कुल: 101.43 करोड़।

स्त्री हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और विजय राज भी हैं। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है।

स्त्री 100 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल होने वाली साल 2018 की 9वीं फिल्म बन गई है। स्त्री के पहले पद्मावत, राज़ी, गोल्ड, बागी 2, रेड, सोनू की टीटू की स्वीटी, संजू और रेस 3 इस क्लब में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं।  फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसे लगभग 1500 से ज्यादा स्क्रीन में रिलीज किया गया है।

फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चन्देरी गांव की है, जहां एक स्त्री का आतंक है। स्त्री एक चुड़ैल है, जो गांव में 4 दिन की पूजा के दौरान आती है और पुरुषों को उठा ले जाती है। वह पीछे सिर्फ उनके कपड़े छोड़ जाती है। लोगों के मन में उसके लिए खूब डर है। डर की वजह से लोगों ने अपने घर के बाहर लिख रखा है- 'ओ स्त्री कल आना'।

फिल्म में विक्की (राजकुमार राव) चंदेरी के मनीष मल्होत्रा हैं, यानी कि एक ऐसा टेलर जिसके हाथों में जादू है, गांव की हर औरत के कपड़े वो ही सिलता है। पूजा के दौरान उसकी मुलाकात एक रहस्यमयी लड़की से होती है, उसे उस लड़की का नाम भी नहीं पता लेकिन वो उसके प्यार में पड़ जाता है। उसके दोस्तों बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और दाना (अभिषेक बनर्जी) को लगने लगता है कि उसके दोस्त की गर्लफ्रेंड ही स्त्री है। इस बीच दाना भी गायब हो जाता है, अब सबका शक श्रद्धा कपूर के किरदार पर ही जाता है। कौन है वो स्त्री, क्या वो विक्की की गर्लफ्रेंड ही है या कोई और... अगर कोई और है तो ये लड़की कौन है जो सिर्फ पूजा के दौरान ही गांव में आती है और चली जाती है।

Also Read:

Manmarziyaan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी जादू नहीं चला पाई फिल्म, जानें कितनी हुई कमाई

प्रियंका चोपड़ा ने कैलिफोर्निया में अपने मंगेतर निक जोनस का 26वां बर्थडे किया सेलिब्रेट, तस्वीरें वायरल

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन