1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने कैलिफोर्निया में अपने मंगेतर निक जोनस का 26वां बर्थडे किया सेलिब्रेट, तस्वीरें वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने कैलिफोर्निया में अपने मंगेतर निक जोनस का 26वां बर्थडे किया सेलिब्रेट, तस्वीरें वायरल

 Published : Sep 16, 2018 04:13 pm IST,  Updated : Sep 16, 2018 04:14 pm IST

प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस 16 सितंबर को 26 साल के हो गए। निक ने प्रियंका और अपने परिवार के साथ कैलिफोर्निया में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन के दौरान निक ने प्रियंका को किस भी किया।

Priyanka Chopra celebrates fiancé Nick Jonas’ 26th birthday in California- India TV Hindi
Priyanka Chopra celebrates fiancé Nick Jonas’ 26th birthday in California Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस 16 सितंबर को 26 साल के हो गए। निक ने प्रियंका और अपने परिवार के साथ कैलिफोर्निया में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन के दौरान निक ने प्रियंका को किस भी किया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बर्थडे के एक दिन पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ''बर्थडे वीकेंड की शुरुआत।'' रविवार को प्रियंका ने पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''बर्थडे हैंग।''

प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज ने निक के कॉन्सर्ट की तस्वीरें शेयर की हैं, जहां निक ने स्टेज पर ही केक काटा। प्रियंका वहां रेड ड्रेस में मौजूद थीं।

पिछले हफ्ते प्रियंका और निक को कई बार डेट पर जाते हुए देखा गया था। कुछ दिनों पहले दोनों को लॉस एंजेलिस में अपने दोस्तों के साथ हैंग आउट करते हुए भी देखा गया था। सोशल मीडिया पर उनके नाम पर बने फैन पेज पर उनकी आउटिंग की कई तस्वीरें शेयर की गई थीं।

इसके पहले न्यूयॉर्क फैशन वीक में दोनों ने जाकर हैडलाइन्स बनाई थी। फैशन वीक में प्रियंका ने शिमरी ग्रे गाउन पहना था।

कहां हुई थी प्रियंका-निक की मुलाकात

निक और प्रियंका की मुलाकात मेट गाला 2017 के दौरान हुई थी। दोनों कुछ महीनों से एक-दूसरे से डेट कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में निक, प्रियंका की मम्मी से मिलने के लिए मुंबई भी आए थे। मम्मी से मिलने के बाद प्रियंका, निक, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और कजिन परिणीति चोपड़ा गोवा भी गए थे।

प्रोफेशनल लाइफ में भी बिजी हैं प्रियंका

प्रियंका के प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो सोनाली बोस की 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम हैं। इसके अलावा प्रियंका, सलमान के साथ 'भारत' भी करने वाली थीं, लेकिन निक संग सगाई के कारण उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन