1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Manmarziyaan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी जादू नहीं चला पाई फिल्म, जानें कितनी हुई कमाई

Manmarziyaan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी जादू नहीं चला पाई फिल्म, जानें कितनी हुई कमाई

 Published : Sep 16, 2018 04:36 pm IST,  Updated : Sep 16, 2018 04:36 pm IST

तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल स्टारर 'मनमर्जियां' की कमाई में दूसरे दिन उछाल आया है, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं दिखा पा रही।

Manmarziyaan Box Office Collection Day 2- India TV Hindi
Manmarziyaan Box Office Collection Day 2 Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल स्टारर 'मनमर्जियां' की कमाई में दूसरे दिन उछाल आया है, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं दिखा पा रही। पहले दिन 3.52 करोड़ रूपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 5.11 करोड़ रूपये का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने भारत में दो दिन में 8.63 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

तरण आदर्श ने ट्वीट किया- मनमर्जियां की कमाई में दूसरे दिन 45.17% का उछाल आया है। हालांकि पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद दूसरे दिन की कमाई ज्यादा होनी चाहिए थी। शुक्रवार 3.52 करोड़, शनिवार 5.11 करोड़। कुल: 8.63 करोड़, भारत।

'मनमर्जियां' के साथ 'मित्रों' और 'लव सोनिया' भी रिलीज हुई है, लेकिन लोगों में 'मनमर्जियां' का क्रेज ज्यादा नजर आ रहा है। 'मनमर्जियां' से अभिषेक बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर दो साल बाद वापसी कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

फिल्म' की कहानी एक लड़की रूमी (तापसी पन्नू) की है, जिसकी लाइफ में एक लड़का है विकी संधु (विक्की कौशल), जो एक DJ है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कुछ कारणों से रूमी की शादी रॉबी (अभिषेक बच्चन) से हो जाती है।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा ने कैलिफोर्निया में अपने मंगेतर निक जोनस का 26वां बर्थडे किया सेलिब्रेट, तस्वीरें वायरल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन