1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Manmarziyaan Movie Review: इश्क करने के तरीका बदल देगी ये 'मनमर्जियां', खुद ही पढ़ लें रिव्यू

Manmarziyaan Movie Review: इश्क करने के तरीका बदल देगी ये 'मनमर्जियां', खुद ही पढ़ लें रिव्यू

 Published : Sep 14, 2018 07:34 am IST,  Updated : Sep 14, 2018 11:55 am IST

इश्क़ में ‘मनमर्जियाँ’ तो हर किसी ने की होगी, अनुराग कश्यप ने उसी मनमर्ज़ी पर एक फ़िल्म बनाई है, नाम है ‘मनमर्जियाँ’।

manmarziyaan- India TV Hindi
manmarziyaan

Manmarziyaan Movie Review: इश्क़ में ‘मनमर्जियाँ’ तो हर किसी ने की होगी, अनुराग कश्यप ने उसी मनमर्ज़ी पर एक फ़िल्म बनाई है, नाम है ‘मनमर्जियाँ’। इस फ़िल्म से 2 साल बाद अभिषेक की वापसी हुई है, तापसी पहली बार लव स्टोरी कर रही हैं, और विकी कौशल भी बिलकुल अलग अन्दाज़ में नज़र आ रहे हैं। कैसी है ये फ़िल्म आइए जानते हैं।

‘मनमर्जियाँ’ कहानी एक लड़की रूमी(तापसी पन्नू) की, जिसकी लाइफ़ में एक लड़का है विकी संधु(विकी कौशल), जो एक DJ है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कुछ कारणों से रूमी की शादी रॉबी (अभिषेक बच्चन ) से हो जाती है। आगे इस प्रेम त्रिकोण का क्या होगा, शादी के बाद इन तीनों की ज़िंदगी में क्या हलचल आती है इसके लिए तो आपको यह फ़िल्म देखनी होगी।

तापसी पन्नू ने शानदार ऐक्टिंग की है, वो अपने किरदार में पूरी तरह घुस गयी हैं। पहली बार तापसी ने लव स्टोरी की है, और उन्होंने साबित कर दिया है कि वो हर रोल में फ़िट और हिट हैं। अभिषेक बच्चन ने बेहतरीन कमबैक किया है, अपने रोल में वो जंचे हैं। विकी कौशल, ये लड़का नहीं जादू है, हर बार एक बिलकुल अलग तरह का किरदार लेकिन हर किरदार के बाद अपनी छाप छोड़ना विकी की आदत बन चुकी है।

मनमर्जियां रिव्यू
Image Source : YOUTUBEमनमर्जियां रिव्यू

अनुराग कश्यप ने जो पहली बार एक बिलकुल अलग तरह की लव स्टोरी बनाई है, और कामयाब हुए हैं वो इसमें। इस फ़िल्म की कमी ये है कि ये बहुत लम्बी है, दूसरा हाफ़ आते आते आप सोचने लगते हैं, कुछ नया कब होगा। फ़िल्म को एडिटिंग की ज़रूरत थी। इसके अलावा फ़िल्म का अंत बहुत प्रिडिक्टिबल था और साधारण भी। फ़िल्म जितनी मज़बूती के साथ शुरू होती है ख़त्म होते होते फ़िल्म ढीली पड़ जाती है।

देखें या नहीं? अगर आप रोमांटिक फ़िल्में पसंद करते हैं, या प्यार में आपका दिल टूटा है तो ये फ़िल्म आपको पसंद आएगी। अगर आपकी एक्स ने किसी और से शादी कर ली है तो ये फ़िल्म आपके लिए ही बनी है। यह फ़िल्म अपने लाइफ़ पार्ट्नर और दोस्तों के साथ देखी जा सकती है। इस फ़िल्म को मैं 5 में से 3 स्टार दूँगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन