1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल' ने बनाया कमाई का रिकॉर्ड, निशाने पर 'बजरंगी भाईजान' और 'पीके'

'दंगल' ने बनाया कमाई का रिकॉर्ड, निशाने पर 'बजरंगी भाईजान' और 'पीके'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2017 08:43 pm IST,  Updated : Jan 07, 2017 08:43 pm IST

आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर रोज ही कोई न कोई कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस फिल्म ने 16 दिनों के प्रदर्शन में कुल मिलाकर लगभग 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Dangal- India TV Hindi
Dangal

नई दिल्ली: आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर रोज ही कोई न कोई कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस फिल्म ने 16 दिनों के प्रदर्शन में कुल मिलाकर लगभग 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब यह फिल्म भारत की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है और इससे आगे सिर्फ सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' और आमिर खान की ही मुख्य भूमिका वाली 'पीके' है।

इसे भी पढ़े:-

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, 'दंगल' ने अपने प्रदर्शन के 16वें दिन तक कुल 320.16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 'बजरंगी भाईजान' की कुल कमाई (320.34 करोड़ रुपये) से सिर्फ 18 लाख रुपये पीछे है। देखा जाए तो 'दंगल' जल्द ही 'बजरंगी भाईजान' को पटखनी देकर भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने की ओर अग्रसर है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी कुल मिलाकर 179.49 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई लगभग 500 करोड़ रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़े:-

'बजरंगी भाईजान' को पीछे छोड़ने के बाद 'दंगल' के आगे सिर्फ आमिर खान की 'पीके' बचेगी। इस फिल्म में आमिर खान ने चार पहलवान बेटियों के पहलवान पिता की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट पर आधारित है जिन्होंने कड़ी मेहनत करके अपनी बेटियों को विश्व स्तर का पहलवान बनाया। अब देखना यह है कि आमिर खान अपनी ही पिछली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन