1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: ‘ओ ज़ालिमा’ में बेहद खूबसूरत है शाहरुख-माहिरा की कैमेस्ट्री

VIDEO: ‘ओ ज़ालिमा’ में बेहद खूबसूरत है शाहरुख-माहिरा की कैमेस्ट्री

 Published : Jan 05, 2017 03:32 pm IST,  Updated : Jan 05, 2017 03:32 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'रईस' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म का दूसरा गाना 'ओ ज़ालिमा' रिलीज कर दिया गया है। पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है।

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'रईस' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म का दूसरा गाना 'ओ ज़ालिमा' रिलीज कर दिया गया है। पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों के बीच शानदार कैमेस्ट्री दिखाई गई है। इस गाने में अरिजीत सिंह और हर्शदीप कौर ने आवाज दी है।

इसे भी पढ़े:-

इस गाने के रिलीज होने से पहले से ही शाहरुख ने ही गाने की कुछ झलकिया अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की थीं। इस गाने की झलक ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, ""अर्ज़ किया है... ओ ज़ालिमा, कितना बहकाओगी।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "सिंगिंग आती हो या नहीं, ज़ालिमा के लिए तो गुनगुना पड़ेगा।" इससे पहले फिल्म का गाना 'लैला' रिलीज किया जा चुका है, जिसे सनी लियोन और किंग खान पर फिल्माया गया है।

इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी 'रईस' फिल्म में शाहरुख खान रईस की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन