1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने दिखाई ‘ज़ालिमा’ की पहली झलक

शाहरुख खान ने दिखाई ‘ज़ालिमा’ की पहली झलक

 Published : Jan 04, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Jan 04, 2017 07:28 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रईस’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का पहला गाना ‘लैला’ रिलीज किया गया था, जो अभिनेत्री सनी लियोन और शाहरुख पर फिल्माया गया है। इसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया गया है। अब...

shah- India TV Hindi
shah

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रईस’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का पहला गाना ‘लैला’ रिलीज किया गया था, जो अभिनेत्री सनी लियोन और शाहरुख पर फिल्माया गया है। इसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया गया है। अब 'रईस' का दूसरा गाना 'जालिमा' भी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसे भी पढ़े:-

यह गाना 5 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। यह गाना शाहरुख खान और माहिरा खान पर फिल्माया गया है। इस गाने में शाहरुख और माहिरा पुराने जमाने के अंदाज में रोमांस करते नजर आएंगे। इस गाने की पहली झलक देख के ही पता चलता है कि शाहरुख खान और माहिरा खान की जोड़ी शानदार है।

इस गाने के रिलीज की जानकारी देते हुए किंग खान ने गाने की एक झलक ट्वीटर पर शेयर की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, "अर्ज़ किया है... ओ ज़ालिमा, कितना बहकाओगी।"

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "सिंगिंग आती हो या नहीं, ज़ालिमा के लिए तो गुनगुना पड़ेगा।"

'जालिमा' गीत को अरिजीत सिंह और हर्षदीप कौर ने गाया है। इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी 'रईस' फिल्म में शाहरुख खान रईस की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन