1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति ने सुशांत संग मनाया नए साल का जश्न!

कृति ने सुशांत संग मनाया नए साल का जश्न!

 Published : Jan 04, 2017 06:42 pm IST,  Updated : Jan 04, 2017 06:42 pm IST

कृति सेनन पिछले काफी वक्त से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा बनी हुई हैं। हालांकि दोनों हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त कहते हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि नए साल का जश्न दोनों ने साथ ही मनाया है।

sushant- India TV Hindi
sushant

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन पिछले काफी वक्त से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा बनी हुई हैं। हालांकि दोनों हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त कहते हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि नए साल का जश्न दोनों ने साथ ही मनाया है। इन दोनों ने लंदन में मिलकर खूब धमाल मचाया। लेकिन यहां इन दोनों के साथ इनकी आगामी फिल्म 'राब्ता' के निर्देशक दिनेश विजन भी थे।

इसे भी पढ़े:-

सुशांत का पिछले साल ही उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप हुआ है। खबरों के अनुसार इन दोनों के अलग होने का कारण भी सुशांत और कृति के बीच बढ़ती नजदीकियों को ही माना जा रहा था।

कृति हमेशा ही अपना नया साल अपने परिवार के साथ दिल्ली में मनाती हैं। लेकिन इस बार उनके परेंट्स को मुंबई जाना था। तो वहीं कृति भी अपने दोस्तों के साथ लंदन में नए साल का जश्न मनाया। सुशांत और कृति पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान इनके अफैयर्स की खबरें मीडिया में आने लगी थीं।

इस फिल्म के अलावा कृति आगामी फिल्म ‘ बरेली की बर्फी’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना और राजकुमार के साथ दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन