1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल' रिलीज के 3 साल होने पर गीता फोगाट को तोहफा, बनी बेटे की मां

'दंगल' रिलीज के 3 साल होने पर गीता फोगाट को तोहफा, बनी बेटे की मां

 Published : Dec 24, 2019 09:55 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 09:55 pm IST

गीता फोगाट एक बेेटे की मां बन गई हैं। ये गुड न्यूज उनके घर दंगल की रिलीज के 3 साल होने पर मिली है।

'दंगल' रिलीज के 3 साल...- India TV Hindi
'दंगल' रिलीज के 3 साल होने पर गीता फोगाट को तोहफा Image Source : TWITTER : @GEETA_PHOGAT

नई दिल्ली: बॉलीवुड मूवी दंगल की रिलीज को 3 साल पूरे हो गए हैं। आमिर खान की इस फिल्म में पहलवान गीता फोगाट की कहानी दिखाई गई थी। यह फिल्म गीता फोगाट के लिए भी महत्वपूर्ण फिल्म थी। अब इस फिल्म के 3 साल पूरे होने पर गीता फोगाट को तोहफा मिला है। जी हां, पहलवान गीता फोगाट एक बेटे की मां बनी हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों-2010 में भारत को महिला वर्ग में कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली गीता फोगाट ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान गीता ने अपने फेसबुक पेज पर अस्पताल में अपने बेटे और पति पवन के साथ मंगलवार को फोटो शेयर की है।

गीता ने फोटो के साथ लिखा, "हेल्लो ब्वॉय। इस दुनिया में आपका स्वागत है। कृपया बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए। नन्हें बेटे ने जीवन को शानदार बना दिया है। अपने खुद के बेटे को देखने का अहसास कोई बयां नहीं कर सकता।"

रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं गीता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने की खबर दी थी। उन्होंने कहा था कि मां बनने के बाद वह मैट पर वापसी करेंगी।

30 करोड़ की फिल्म ने कमाए 120 करोड़, खुश होकर एकता कपूर ने दी 90 लाख की लग्जरी कार

अब देखना है कि गीता कितनी जल्दी मैट पर वापसी करती हैं। गीता ने कुछ दिन पहले आईएएनएस से कहा था कि वह मां बनने के बाद जल्द वापसी करना चाहेंगी। गीता ने कहा था, "मैं वापसी करना चाहती हूं। मैं योग भी कर रही हूं, साथ ही इस समय जो फिटनेस ट्रेनिंग की जरूरत है, वो कर रही हूं।"

Birth Anniversary: मोहम्मद रफी के सदाबहार गाने जो आज भी छू लेते हैं आपका दिल

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन