1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप: उलटफेर करते हुए अनीता ने जीता गोल्ड मेडल जबकि साक्षी और विनेश के भी हाथ लगा सोना

सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप: उलटफेर करते हुए अनीता ने जीता गोल्ड मेडल जबकि साक्षी और विनेश के भी हाथ लगा सोना

 Reported By: IANS
 Published : Nov 30, 2019 10:29 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 10:29 pm IST

हरियाणा की 35 वर्षीय अनिता ने पिछले साल भी स्वर्ण पदक जीता था और इस बार भी उन्होंने सबको चौंकाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

Vinesh Phogat - India TV Hindi
Vinesh Phogat  Image Source : @MEDIA_SAI/TWITTER

जलंधर। टाटा मोटर्स सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब एक बच्चे की मां अनिता श्योराण ने 68 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता रेलवे की दिव्या काकरान को हरा दिया। 

हरियाणा की 35 वर्षीय अनिता ने पिछले साल भी स्वर्ण पदक जीता था और इस बार भी उन्होंने सबको चौंकाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। पंजाब की गुरशरण कौर ने छह साल बाद वापसी करते हुए 76 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पूजा को 4-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रही विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने भी अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

20 वर्षीय विनेश ने 55 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में अंजू को 7-3 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी ने राधिका को 4-2 से मात देकर 62 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

महाराष्ट्र की रेशमा माने ने उत्तर प्रदेश की फ्रीडम यादव को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। चंडीगढ़ की नीतू को 57 किलोग्राम भारवर्ग में सरिता मोर के हाथों हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हरियाणा की महिला पहलवानों का पदक तालिका में दबदबा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल