1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ace of Space फेम दानिश का मौत के बाद भी एक्टिव रहेगा इंस्टाग्राम अकाउंट

Ace of Space फेम दानिश का मौत के बाद भी एक्टिव रहेगा इंस्टाग्राम अकाउंट

 Published : Jan 09, 2019 08:30 am IST,  Updated : Jan 09, 2019 08:30 am IST

Ace of space के कंटेस्टेंट दानिश जेहन का इंस्टाग्राम अकाउंट रिस्टोर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी विकास गुप्ता ने दी है।

Danish Zehan- India TV Hindi
Danish Zehan Image Source : INSTAGRAM/DANISH ZEHAN

एमटीवी के शो Ace of space फेम दानिश जेहन(Danish Zehan) का 20 दिसंबर को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस एक्सीडेंट में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही दानिश की मौत हो गई। दानिश के मशहूर यूट्यूबर भी थे। दानिश की मौत के बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया गया था। मगर शो के जज विकास गुप्ता और कई फैन्स ने इंस्टाग्राम से दानिश का अकाउंट रिस्टोर करने की गुजारिश की थी। लोगों की गुजारिश सुन ली गई है और इंस्टाग्राम ने दानिश जेहन का अकाउंट रिस्टोर कर दिया है।

दानिश जेहन के अकाउंट रिस्टोर होने की बात विकास गुप्ता ने बताई है। काफी समय बाद दानिश के अकाउंट को रिस्टोर किया गया है। विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी। विकास गुप्ता ने लिखा- इंस्टाग्राम और बाकि लोगों को शुक्रिया जिन्होंने ट्वीट, मैसेज, कमेंट और इंस्टाग्राम को मैसेज करके दानिश के अकाउंट को रिस्टोर करने को कहा था। सभी को बधाई। दानिश तुम हमेशा हमारी यादों में रहोंगे।

दानिश की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। उनेक इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर हैं। 21 साल के दानिश एक मिडिल क्लास फैमिली के हैं, वो पहले से अपने यूट्यूब वीडियोज और वीडियो ब्लॉग्स को लेकर मशहूर थे, इसके बाद उन्हें विकास गुप्ता के शो Ace of Space में काम करने का मौका मिला। यहां वो काफी मशहूर हो गए। उनकी फैन फॉलोइंग काफी लंबी है। दानिश अपने हेयरस्टाइल की वजह से काफी लोकप्रिय थे।

दानिश के अंतिम संस्कार में उनके फैन्स बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। उनके फ्यूनल की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।  जिसमें दानिश के फैंस और फॉलोवर्स बड़ी संख्या में नजर आ रहे थे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

राकेश रोशन की सर्जरी का अपडेट: पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया फाइटर तो रितिक रोशन ने बताया कि सर्जरी हुई सफल

शाहरुख खान बोले- 'मैं KING हूं, मैं वो करूंगा जो करना चाहता हूं'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन