1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोविंदा संग दोबारा काम करने को लेकर डेविड धवन

गोविंदा संग दोबारा काम करने को लेकर डेविड धवन

 Published : Aug 22, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Aug 22, 2017 03:04 pm IST

डेविड धवन इन दिनों अपने निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। डेविड धवन की जोड़ी हमेशा अभिनेता गोविंदा की फिल्मों के साथ याद की जाती है। अमिताभ बच्चन और मनमोहन देसाई की जोड़ी जैसी धवन और गोविंदा की जोड़ी रही है।

govinda- India TV Hindi
govinda

मुम्बई: बॉलीवुड के फिल्मकार डेविड धवन इन दिनों अपने निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। डेविड धवन की जोड़ी हमेशा अभिनेता गोविंदा की फिल्मों के साथ याद की जाती है। अमिताभ बच्चन और मनमोहन देसाई की जोड़ी जैसी धवन और गोविंदा की जोड़ी रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह गोविंदा के साथ वापसी करना चाहेंगे तो धवन ने कहा, “क्यों नहीं। मनमोहन जी मेरे गुरू है। मैंने अपने पूरे करियर के दौरान उनका ही अनुसरण किया है। मैं उनका आभारी हूं।“ धवन ने कहा, “मैं दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए फिल्में बनाता हूं। मैंने सभी अभिनेताओं के साथ काम किया हैं लेकिन गोविंदा अलग है, उन्होंने एक इतिहास रचा है। अब मैं अपने बेटे के साथ काम कर रहा हूं।“

गौरतलब है कि ‘जुड़वा 2’ वर्ष 1997 में आई सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ की सीक्वल हैं। पिछली फिल्म को भी डेविड धवन ने ही बनाया था। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार सलमान साथ काम किया था। डेविड धवन का कहना है कि सलमान अभी भी नटखट हैं। डेविन ने कहा सलमान एक अनुभवी अभिनेता है। जब वह एक शॉट देते है, आप ऐसा महसूस करेंगे कि उनकी रूचि नहीं है लेकिन फिल्म के सेट पर वह बहुत अधिक रूचि रखने वाले अभिनेता हैं। उन्होंने अच्छा काम किया है। निर्देशक ने ‘जुड़वा 2’ के ट्रेलर लॉन्च में कहा, “वह दिल से काम करते है और उनके काम में ठहराव है। यह हमें उनसे मिला है। सलमान के साथ यह मेरी पहली फिल्म थी और उनके साथ जबरदस्त काम हुआ था। वह नटखट है और अभी भी है।“

बता दें कि डेविड के बेटे और अभिनेता वरुण धवन ‘जुड़वा 2’ में दोहरी भूमिका में है और डेविड दोनों फिल्मों में काम करके खुश है। उन्होंने कहा, “यह बड़ी बात है कि मैं 20 सालों के अंतराल के बाद अपने बेटे के साथ यह फिल्म बना रहा हूं। मैं ‘जुड़वा 2’ के साथ कोई नई पटकथा नहीं लिख रहा हूं। लोगों ने वास्तविक फिल्म में 8 से 10 दृश्यों को अपना बहुत प्यार दिया था और हमने इनमें से कुछ दृश्यों को इस फिल्म में भी रखा है।“ उन्होंने कहा यह आज की फिल्म है और इसमे सब अलग है। हमें दो लोकप्रिय गीत- ‘चलती है क्या नौ से बारह’ और ‘ऊची है बिल्डिंग’ वापस मिले है। ‘जुड़वा 2’ में वरुण के अलावा जैकलीन फर्नाडीज और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 29 सितम्बर को रिलीज होगी। (OMG! एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं प्रेग्नेंट ईशा देओल)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन