1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमित मिस्त्री के निधन से पसरा गम का माहौल, कलाकार जता रहे हैं अपनी संवेदनाएं

अमित मिस्त्री के निधन से पसरा गम का माहौल, कलाकार जता रहे हैं अपनी संवेदनाएं

 Published : Apr 23, 2021 12:58 pm IST,  Updated : Apr 23, 2021 02:28 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता अमित मिस्त्री का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अमित के असमय निधन से कलाकार उनके प्रति संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।

amit mistry- India TV Hindi
अमित मिस्त्री के निधन से पसरा गम का माहौल Image Source : INSTAGRAM/AMIT MISTRY

बॉलीवुड अभिनेता अमित मिस्त्री का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अमित पिछले दिनों अमेजन प्राइम पर रिलीज बेव सीरीज बंदिश बेंडिट में दिखाई दिए थे। मुख्य रूप से गुजराती सिनेमा में काम करने के साथ साथ अमित मिस्त्री ने एक चालीस की लास्ट लोकल, क्या कहना, 99, शोर इन द सिटी और यमला पगला दीवाना जैसी हिंदी फिल्मो में भी काम किया था। आज सुबह इंडियन प्रोड्यूसर काउंसिल ने ट्विटर पर अमित मिस्त्री के निधन की सूचना पोस्ट करते हुए दुख व्यक्त किया।

अमित मिस्त्री के निधन से मनोरंजन जगत के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकार इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होंने अमित मिस्त्री जैसे यंग कलाकार को खो दिया है। 

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने अभिनेता अमित मिस्त्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। एसोसिएशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी गई। इसने ट्वीट में लिखा है, "सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन, अमित मिस्त्री, (2004 से एसोसिएशन के  सदस्य) के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।''  

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अभिनेता के निधन पर दुख जताते हुए अपने साथ की एक तस्वीर को शेयर किया है।   

amit mistry
Image Source : INSTAGRAMजैकलीन फर्नांडिस ने अमित मिस्त्री के निधन पर जताया दुख

सुमित व्यास ने अमित मिस्त्री के निधन पर दुख जताया है। ट्वीट के जरिए अपनी संवेदनाओं को जाहिर करते हुए सुमित ने लिखा, ''मैं हमेशा आपका फैन रहूंगा। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।''

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी ने भी अभिनेता के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''बिल्कुल चौंकाने वाला और अविश्वसनीय है। अमित मिस्त्री अपने स्वर्गीय निवास पर चले गए, अभी भी यह विश्वास नहीं हो रहा है।'' 

अमित मिस्त्री के निधन की खबर स्वानंद किरकिरे को विश्वास ही नहीं हुआ, ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''अमित मिस्त्री? नहीं ... यह अविश्वसनीय है। वह एक अद्भुत अभिनेता खुशमिजाज आत्मा थे।''  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन