1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘टॉम, डिक और हैरी 2’ को पारिवारिक बनाएंगे दीपक तिजोरी

‘टॉम, डिक और हैरी 2’ को पारिवारिक बनाएंगे दीपक तिजोरी

 Published : Jun 21, 2016 02:38 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 02:39 pm IST

जिमी शेरगिल, डीनो मोरिया और अनुज साहनी के अभिनय से सजी वर्ष 2006 में आई फिल्म टॉम, डिक एंड हैरी अब एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। हाल ही में खबर आई है कि जल्द ही इस फिल्म का दूसरा भाग भी बनने जा रहा है।

deepak- India TV Hindi
deepak

मुंबई: जिमी शेरगिल, डीनो मोरिया और अनुज साहनी के अभिनय से सजी वर्ष 2006 में आई फिल्म टॉम, डिक एंड हैरी अब एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। हाल ही में खबर आई है कि जल्द ही इस फिल्म का दूसरा भाग भी बनने जा रहा है। फिल्म निर्माता दीपक तिजोरी का कहना है कि ‘टॉम डिक और हैरी’ श्रृंखला की अगली कड़ी परिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी।

इसे भी पढ़े:- जिमी शेरगिल ने फिल्मों में किरदारों को लेकर कही ये बात

जिमी शेरगिल ने बताया, 'शोरगुल' कोई बायोपिक नहीं

टॉम डिक और हैरी शारीरिक रूप से विकलांग तीन युवकों पर आधारित एक हास्य फिल्म थी जो साथ रहते थे लेकिन जब पड़ोस में एक सुंदर लड़की रहने के लिए आती हैं तो वे सभी उसे लुभाने का प्रयास करते हैं।

दीपक तिजोरी ने बताया, पहली फिल्म में ढेर सारे द्विअर्थी संवाद थे लेकिन इस बार इससे बचा गया है। सीक्वल एक साफ सुथरी पारिवारिक हास्य है जिसमें कोई भी द्विअर्थी संवाद नहीं है। उन्होंने बताया, “इसे ‘गोलमाल’ जैसी फिल्म की पटकथा लिखने वाले नीरज वोरा ने लिखा है जिससे उन्होंने पटकथा में अपनी भावना डाली है।“

2006 में आई फिल्म में डिनो मारिया ने बहरे, जिम्मी शेरगिल ने गूंगे और अनुज साहनी ने एक अंधे व्यक्ति की भूमिका अदा की थी। जिम्मी के अलावा नई फिल्म में शरमन जोशी बहरे और आफताब शिवदसानी एक अंधे व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे।

‘टॉम, डिक और हैरी 2’ में पूजा चोपड़ा, सना खान और नाजिया हुसैन भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन