1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस मामले में दीपिका पादुकोण ने दी प्रियंका चोपड़ा को मात

इस मामले में दीपिका पादुकोण ने दी प्रियंका चोपड़ा को मात

 Published : Dec 08, 2016 07:18 pm IST,  Updated : Dec 08, 2016 07:18 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘xxx…’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने काफी वक्त में एक बड़ा नाम हासिल कर लिया है। जहां एक तरफ लोग दीपिका के अभिनय के कायल हैं वहीं उन्होंने अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं का जादू दुनियाभर में फैलाया..

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘xxx…’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने काफी वक्त में एक बड़ा नाम हासिल कर लिया है। जहां एक तरफ लोग दीपिका के अभिनय के कायल हैं वहीं उन्होंने अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं का जादू दुनियाभर में फैलाया है। हाल ही में दीपिका पहली बार दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला चुनी गई हैं। उन्होंने 4 बार की विजेता प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ते हुए सूची में पहला स्थान पाया है। इस वार्षिक सूची को ब्रिटेन के समाचार पत्र 'ईस्टर्न आई' ने प्रकाशित किया।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में विन डिजल के साथ हॉलीवुड में जल्द ही आगाज करने जा रही दीपिका ने अपने बयान में कहा, "इससे मेरे चेहरे पर मुस्कान आई है, लेकिन अलग-अलग लोगों के लिए सेक्सी का मतलब भी अलग होता है। मेरे लिए यह सिर्फ शारीरिक नहीं है। जिसके साथ आप सहज है वहीं सेक्सी है। आत्मविश्वास सेक्सी है। मासूमियत और सौम्यता सेक्सी है।"

साल 2016 की सेक्सी महिला चुनने के लिए दुनियाभर के लाखों लोगों ने वोट किया। प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर, निया शर्मा तीसरे स्थान पर और आलिया भट्ट पांचवें स्थान पर रहीं।

शीर्ष 10 में शामिल अन्य कलाकार सनाया ईरानी (छठवें), कैटरीना कैफ (7वें), सोनम कपूर (8वें), माहिरा खान (9वे) और गौहर खान (10वें) स्थान पर हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी संपादक की पसंद के रूप में पिछले 13 सालों में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। उन्हें 32 वां स्थान मिला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन