1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण को मिला दुनिया की सबसे सुंदर महिला का खिताब

दीपिका पादुकोण को मिला दुनिया की सबसे सुंदर महिला का खिताब

 Published : Jun 17, 2019 03:43 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 03:43 pm IST

दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण

ग्लोबल आइकन दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में सबसे ऊपर है। सुंदरता की परिभाषा देते हुए, ऑब्जर्वर डॉन ने लिखा: "दुनिया की सुंदर महिलाओं ने अपने काम और अन्य गुणों के माध्यम से एक जादुई इतिहास रच दिया है।"

दीपिका बाजीराव मस्तानी और पीकू जैसी अन्य फिल्मों में शानदार काम कर चुकी है। भारत में विभिन्न अन्य फिल्मों के अलावा विदेश में अभिनेत्री की पहली हॉलीवुड फ़िल्म 2017 में आई 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज' थी। दीपिका की खुद की एक क्लोथिंग लाइन है और भारत में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए वह 'लिव लव लाफ' नामक एक फाउंडेशन भी शुरू कर चुकी है।

दीपिका पादुकोण के साथ-साथ स्कारलेट जॉनसन, एंजेलिना जोली, ब्लेक लाइवली, हाले बेरी, बेयोंसे, एम्मा वॉटसन जैसे अन्य नाम भी इस सूची में शामिल हैं। मेट गाला 2019 में एक शानदार प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बाद, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फेस्टिवल डे कान्स 2019 के रेड कार्पेट पर अपने खूबसूरत लुक का जादू बिखेरते हुए एक बार फिर पूरी दुनिया को दीवाना बना लिया था।

पद्मावत में रानी पद्मिनी के साहस और वीरता को पर्दे पर पेश करने के बाद, दीपिका पादुकोण अब मालती के साथ बहादुरी और मानवीय भावना की एक और कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं। लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन की असली कहानी को पेश करते हुए, छपाक एक महिला की ताकत और सत्यनिष्ठा की कहानी है। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित, फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  

Also Read:

चारू असोपा और राजीव सेन की गोवा वेडिंग की तस्वीरें आई सामने

सोहेल के बेटे योहान के साथ सलमान खान मस्ती करते आए नजर, वीडियो वायरल

उरी के बाद सरदार उधम सिंह की बायोपिक में दिखेगा विक्की कौशल का जलवा, अगले साल 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन