रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस समय फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में चल रही है। यह फिल्म कपिल देव की बायोपिक है। 83 में 1983 में जीते वर्ल्ड कप के पलों को एक बार फिर जीते हुए दिखाया जाने वाला है। फिल्म को अब दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने भी ज्वाइन कर लिया है। दीपिका के ऑफिशियली 83 की टीम को ज्वाइन करने की पुष्टि खुद रणवीर ने की है।
Related Stories
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर दीपिका, कबीर खान और अपनी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हर सितारे की सब मुस्कुरा रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने 83 के स्क्वाड को ज्वाइन किया। फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।
जब 83 की शूटिंग के लिए टीम रवाना हुई थी उस दौरान रणवीर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। जिसमें सभी लोग ब्लैक सूट पहनें सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। रणवीर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- Kapil's Devils।
फिल्म '83' का पहला लुक रिलीज के ठीक एक साल पहले रिलीज किया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ हार्डी संधू, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।
Also Read:
प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग की पूरी, फोटो शेयर करते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट