1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के घुटने में लगी चोट, सामने आई तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा के घुटने में लगी चोट, सामने आई तस्वीरें

 Published : Jun 12, 2019 09:27 am IST,  Updated : Jun 12, 2019 09:27 am IST

प्रियंका चोपड़ा के घुटने में चोट लग गई है। जी हां 'द स्काई इज पिंक' की रैपअप पार्टी की तस्वीरें सामने आई है जिसमें प्रियंका ने घुटने में Knee Supporter बांध रखा है।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा के घुटने में चोट लग गई है। जी हां 'द स्काई इज पिंक' की रैपअप पार्टी की तस्वीरें सामने आई है जिसमें प्रियंका ने घुटने में Knee Supporter बांध रखा है।  आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, जायरा वसीम स्टारर 'द स्काई इस पिंक' की शूटिंग खत्म हो गई है। और इस खुशी में फिल्म की टीम और प्रियंका चोपड़ा ने रैपअप पार्टी किया। इस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें प्रियंका चोपड़ा के घुटने में बैनडेज लगा हुआ है।

priyanka chopra
priyanka chopra

बता दें कि शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका ने पूरी टीम के साथ फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है। प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि फिल्म की शूटिंग का आखिर दिन काफी इमोशन भरा होता है फिल्म के क्रू, को-स्टार, प्रोड्यूसर सभी को धन्यवाद।

priyanka chopra
Image Source : priyanka chopra

प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा। मैंने यह फिल्म सिर्फ इसलिए नहीं कि क्योंकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर सिदार्थ राय कपूर और डॉयरेक्टर रोनी मेरे खास दोस्त हैं बल्कि इस फिल्म को करने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और मुझे इसके माध्यम में कुछ अलग करने का मौका मिला। आगे प्रियंका कहती हैं फरहान अख्तार को बहुत- बहुत शुक्रिया.... मैं फरहान जैसा अमेजिन को-स्टार के साथ बार-बार काम करना चाहूंगी।

priyanka chopra
Image Source : priyanka chopra

बता दें कि बॉलीवुड फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम भी इस फिल्म में है और इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर काफी चर्चा में हैं। जायरा वसीम की ये तीसरी फिल्म हैं, इससे पहले वो आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया है। 

priyanka chopra
Image Source : priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म द स्काई इज पिंक को नेशनल फिल्म अवार्ड विनर शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा करीबन तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। शोनाली इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ को डायरेक्ट किया था। जिसमें कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। वहीं अपकमिंग फिल्म में जायरा वसीम के अलावा रोहित सुरेश सरफ भी मुख्य भूमिका में होंगे।

the sky is pink
Image Source : the sky is pink

मुंबई मिरर के मुताबिक इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और लिखा गुलजार ने है। फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग मार्च में खत्म की जा चुकी है। वहीं गानों की शूटिंग अभी की जा रही है।​

ये भी पढ़ें:

क्या बिग बॉस 13 में नजर आएंगे चिराग पासवान? हिमांश कोहली और विजेंद्र सिंह का भी नाम आया सामने 

अमिताभ बच्चन के बाद सिंगर अदनान सामी का ट्विटर अकाउंट भी हुआ हैक 

रिलीज हुआ 'आर्टिकल 15' का एंथम 'शुरू करें क्या', दमदार रैप के साथ शानदार गाना 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन