1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाईकोर्ट ने 15 जनवरी से स्क्रीनिंग पर लगाई रोक

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाईकोर्ट ने 15 जनवरी से स्क्रीनिंग पर लगाई रोक

 Written By: IANS
 Published : Jan 11, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 01:32 pm IST

दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' की वास्तविक पीड़िता की वकील अपर्णा भट्ट को बिना श्रेय दिए फिल्म के प्रदर्शन पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है।

deepika padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण

दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' की वास्तविक पीड़िता की वकील अपर्णा भट्ट को बिना श्रेय दिए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। अपर्णा भट्ट ने वास्तविक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कानूनी लड़ाई लड़ी थी। न्यायाधीश प्रतिभा एम. सिंह ने निर्देश दिया कि यह प्रतिबंध 15 जनवरी से मल्टीप्लेक्स और लाइव स्ट्रीमिंग एप्स पर लागू हो जाएगा, वहीं अन्य माध्यमों पर यह रोक 17 जनवरी से लागू होगी।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने ट्रायल कोर्ट द्वारा पीड़िता की वकील अपर्णा भट्ट को फिल्म में श्रेय दिए जाने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था।

वहीं शुक्रवार को सुनवाई के दौरान निर्माताओं ने हाईकोर्ट में कहा था कि भट्ट के पास फिल्म में श्रेय पाने का कोई भी कानूनी, वैधानिक या संविदात्मक अधिकार नहीं है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर और मेघना गुलजार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी कोर्ट में पेश हुए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन